नही रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के भाई अशोक कुमार मोदी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के भाई अशोक कुमार मोदी की पटना में रविवार को कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। वे 65 साल के थे। इस बात की जानकारी खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर दी है। इस खबर के आने के बाद परिजनों में शोक है। वहीं संबित पात्रा ने भी दुख जताया है।

गौरतलब हो कि लगातार बिहार में कोरोना कहर बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले बिहार के मुख्य सचिव का भी कोरोना से मौत हो गई थी। बिहार में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों में लगातार उछाल आ रहा हैं। शनिवार की शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया उसके अनुसार बिहार में अब तक 3,73,261 संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं बिहार में कोरोना के एक्टिव पेशेंट अभी 1,08,202 हैं। बिहार में रिकवरी प्रतिशत 77.10 बताया गया है। गया में 969, बेगूसराय में 611, औरंगाबाद में 508, भागलपुर में 330 मरीज संक्रमित पाए गए।