प्रेमी-प्रेमिका ने चलती ट्रेन में रचा ली अनोखी शादी, यात्रियों को साक्षी मानकर खाई हर सुख दुख में साथ निभाने की कसमें, यात्रीयों को बनाया गवाह

सुल्तानगंज। विज्ञान की माने तो प्यार दिल से नहीं दिमाग से होता है लेकिन इसमें दिल की भी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके चक्कर में पड़कर इंसान सबकुछ भूल जाता है। इस सारे खेल का नियंत्रण दिमाग से होता है। कई बार माशूक के सामने आने पर आशिक की हथेलियों पर पसीने आते हैं, तो कभी होंठ सूखने लगते हैं और दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है। इस स्थिति में एड्रेनलिन के कारण बेकाबू हुई धड़कनों का इल्जाम लोग निर्दोष दिल या महबूब को दे देते हैं। प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है। प्यार में एड्रेनलिन के कारण बेकाबू हुई धड़कनों के कारण इंसान इस कदर अंधा हो जाता है कि वह अपने अतीत को भी भूल जाता है। रिश्ते-नाते को दरकिनार कर कुछ लोग अपने प्यार के साथ जीवन की माला पिरोते हैं। एक ऐसा मामला बिहार में भागलपुर, सुल्तानगंज से सामने आया है। सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत के प्रेमी-प्रेमिका ने चलती ट्रेन में शादी रचा ली। यात्रियों को साक्षी मानकर हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया। दरअसल, प्रेमी प्रेमिका गांव से भागकर ट्रेन से दूर जा रहे थे। दोनों ने आपस में कुछ बातें करी। इसके बाद प्रेमिका ने सभी यात्रियों के सामने अपना मंगलसूत्र गले से निकाला और पहले से मांग में भरे सिदूर को साफ कर दिया। लड़की की इस तरह की हरकत को देख आसपास के यात्री कुछ समझ पाते, तभी लड़की ने अपने बैग से सिदूर की डिब्बी निकाली और यात्रियों से भरी ट्रेन में अपने प्रेमी आंसू से लिपट गई। जोर-जोर से कहने लगी, भर दो मेरी मांग, कर लो अपना सपना पूरा। फिर प्रेमी आसू ने यात्रियों से भरी ट्रेन में प्रेमिका के मांग में सिदूर भर दिया।

प्रेमी युगल ने यात्रियों के बीच ही साथ जीने मरने और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो जारी कर दिया। वीडियो वायरल होने के साथ तब गांव के लोगों को इनकी ट्रैन में हुई शादी के बारे में पता चला।

दरअसल, गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब लड़की के स्वजनों को हुई तो उन लोगों ने दो माह पहले उसकी शादी किरणपुर गांव में करा दी थी। शादी के बाद भी प्रेमी आसू उसके गांव जाता रहा था। लड़की के घर के इर्द-गिर्द घूमता रहता था। हाल में ही लड़की के ससुराल वाले को भी शक हो गया। लेकिन कोई प्रमाण न मिलने के कारण वह विरोध नहीं कर पा रहे थे। बुधवार को लड़की खरीददारी करने के बहाने घर से निकली। सीधे अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। वहां पर दोनों सभी से नजरे चुराकर भाग निकले। सीधे स्टेशन पहुंच गए। वहां से ट्रेन में चढ़कर चल दिए। प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत के प्रेमी और प्रेमिका की अनोखी शादी की वीडियो एवं फोटो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इस संबंध में पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सुमन का कहना है कि इस हरकत की जितनी भ‌र्त्सना और निदा की जाए कम है। प्रशासन को ऐसी हरकत पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की हरकत कोई न करें।