कल से पटना नगर निगम के कर्मचारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव ने कही यह बात

रविवार से पटना नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंदकिशोर दास ने इसका एलान किया है कि रविवार से पटना नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। साथही उन्होंने जानकारी दी है कि आज शनिवार को मौर्यलोक में स्थित निगम मुख्यालय में निगमकर्मी विशाल प्रदर्शन करेंगे और कल से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंदकिशोर दास ने बताया कि निगम कर्मियों की कई मांगें हैं। उसमें ये मुख्य है कि निगम के दैनिक कर्मचारियों की सेवा नियमित की जाये और उन्हें समान काम के बदले समान वेतन का भुगतान किया जाये। साथ ही 18 हजार रुपये मासिक मजदूरी देने का आदेश भी दिया जाये।

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने बताया कि ईपीएफ की गड़बड़ी दूर करना काफी अहम है। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से कर्मियों के हटाने पर भी रोक लगना बहुत जरूरी है। हालांकि और कई मांगें हैं, जिसको लेकर 9 अगस्त से पटना नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कर रहे हैं।