बिहार में पिछले 23 दिनों से खराब चल रहा बिजली विभाग के सर्वर में आई खराबी को ठीक कर लिया गया है। कंपनी ने बताया है कि आरएपीडीआरपी सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। शनिवार को सर्वर में आई खराबी दूर करने के बाद उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा फिर से बाहाल कर दिया गया है। दरअसल, बिजली कंपनी का सर्वर 29 जुलाई से खराब हो गया था और इसको लेकर लगातार कंपनी की तरफ से तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए प्रयास जारी था।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
बिजली कंपनी का सर्वर खराब होने के कारण ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने का काम पूरी तरह से ठप पड़ चुका था। साथ ही साथ नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को जो प्रक्रिया अपनानी पड़ती है वह भी नहीं हो पा रही थी। बिजली कंपनी मुख्यालय के जीएम राजस्व अरविंद कुमार के मुताबिक सर्वर से जुड़े उपभोक्ताओं की सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई है। सुविधा ऐप के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदनों को भी अब जल्द ही निपटा दिया जाएगा।
कंपनी ने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक के ऑनलाइन अपना बिजली बिल भुगतान नहीं किया है वह अगले 10 दिनों में बिजली बिल का भुगतान कर छूट का फायदा उठा पाएंगे। 31 अगस्त तक ऑनलाइन बिल जमा करने वालों को 2.5 फीसदी और ऑफलाइन जमा करने वालों को 1.5 फ़ीसदी का छूट दिया जाएगा। इसका मतलब यह भी है कि बिजली उपभोक्ताओं को बिल नहीं जमा करने के कारण कोई जुर्माना नहीं देना होगा। 31 अगस्त के बाद सितंबर से बकायेदारों की बिजली काटने का अभियान चलाया जाएगा। 2 महीने से अधिक बिजली बिल का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद उनका कनेक्शन काटा जाएगा।


