आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी के स्वास्थ्य की हालत जानने के लिए पारस अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने पारस अस्पताल में इलाजरत शिवानंद तिवारी से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।
उन्होंने चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से शिवानंद तिवारी के इलाज के बारे में ताज़ा जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री ने शिवानंद तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित थे।
















You must be logged in to post a comment.