लुंगी पहनकर रामानंद सागर ने रावण को बताये थे, कैसे करें सीताहरण, देखें दुर्लभ तस्वीरें

रामानंद सागर कृत रामायण का प्रसारण टेलिविजन पर दोबारा किया जा रहा है। रामायण के कलाकारों का जादू अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग सभी कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। यहां तक कि लोग अब राम, लक्ष्मण, रावण के पात्र को निभाने वाले अरूण गोविल, सुनील लहरी और अरविंद सहित सभी कलाकारों के लिए सम्मान की मांग कर रहे हैं।

लेकिन रामायण की वो दुर्लभ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए। देखिए कि रामायण में हर वो सीन जो जीवंत लगती है, उसके पीछे कितनी मेहनत लगती थी।

सीताहरण का सीन है। सेट पर सीता और लक्ष्मण मौजूद हैं। राम सीता के कहने पर हिरण का शिकार करने के लिए हिरण के पीछे दौड़ रहे हैं। इस बीच रावण सीताहरण करेगा। इसी सीन को समझाने के लिए रामानंद सागर सेट पर लुंगी में ही नजर आते हैं।

जब सीता लक्ष्मण रेखा लांघकर रावण साधु को भिक्षा देने कुटिया से बाहर आ जाती है, तब रावण अपने असली रूप में आ जात है। और सीता का हरण करता है। इसी सीन को समझाने के लिए रामानंद सागर सेट पर लुंगी में नजर आये थे।

तस्वीरें साभार: [email protected]