SPECIAL REPORT : देखिये देश में धर्मस्थलों को खोलने से पहले क्या है तैयारियां

कोविड महामारी और इसके संक्रमण को रोकने के लिए देश में तालाबंदी लागू किया गया। लोगों को तो इससे काफी परेशानियां हुई हीं, साथ हीं भगवान को भी इसका शिकार बनना पड़ा। क्या दिल्ली का जामा मस्जिद, क्या पटना का महावीर मंदिर, क्या शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी, क्या पटना का जामा मस्जिद, क्या पटना साहिब गुरूद्वारा और क्या जल्ला वाले हनुमान। सब के सब तालाबंदी के शिकार हो गये। लेकिन करीब ढ़ाई़ महीने के लॉकडाउन के बाद केन्द्र सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के बाद 8 जून से धर्मस्थलों को खोला जा रहा है।

इन मंदिरों और मस्जिदों को खोलने से पहले प्रशासन ने क्या तैयारियां की है, शिफ्ट इंडिया पर देखिए यह खास वीडियो रिपोर्ट…

दिल्ली का विश्व विख्यात जामा मस्जिद के खोलने की तैयारियों की पड़ताल अत्नान सागर ने की। देखिए रिपोर्ट…

शिफ्ट इंडिया संवाददाता विक्रांत कुमार ने सुप्रसिद्ध पटन जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के तैयारियों का जायजा लिया

शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर के खोले जाने को लेकर भी पुख्ता तैयारी कर ली गयी है।

 

पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद का इन्तेजाम 

 

 

पटना सिटी स्थित पटना साहेब गुरुद्वारा की तैयारी भी देखिए

इन धर्मस्थलों के खोले जाने को लेकर मंदिर और मस्जिद प्रशासन ने कुछ निर्देश और अपील की है। मंदिरों-मस्जिदों में दर्शन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हीं मंदिर में प्रवेश हो सकेगा। बच्चे और साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से घर से हीं पूजा, अर्चना नमाज अदा करने के लिए अपील की गयी है।