हममें से कुछ लोगों का मानना है कि जुआ खेलना एक प्रकार का मनोरंजन है, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह एक बुरी बला है। कुछ लोगों तो ये मानते हैं कि अगर जुआ कानूनी तौर पर खेला जा रहा है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर सरकार की निगरानी में कहीं भी खेले जानेवाले जुए से जो भी मुनाफा होता है, जैसे लॉटरियों के ज़रिए होनेवाले मुनाफे का सरकार जनता के फायदे के लिए इस्तेमाल करती है। क्यों ना सोचें आखिर हम देश की अर्थ वयवस्था के एक महवपूर्ण हिस्सा जो हैं। कोई नहीं, अब इस आरोप में अगर किसी को पुलिस गिरफ्तार करती है तो लोग कहते हैं कि सही किया। ये आदत ही इतनी बुरी है, जितनी जल्दी छूटे उतना अच्छा।
पर क्या आपने कभी किसी गधे को जुआ खेलते हुए देखा या सुना है?
चौकिये नहीं, आपका जवाब जो भी हो, आपको बतादें कि पाकिस्तान में तो ऐसा गधा मिल गया है। हाँ वही पाकिस्तान जो भारत का पडोसी देश है। पाकिस्तानी पुलिस ने ऐसे ही एक गधे को गिरफ्तार किया है। आरोप है संगीन है कि ये गधा जमकर जुआ खेलता है। इस गधे की गिरफ्तारी की खबर ने तो पाकिस्तानी मीडिया में खूब जोर-शोर से धूम मचा रखा है।
Donkey arrested for participating in a gambling racing in Rahim Yar Khan. Eight humans also rounded up, Rs 120,000 recovered. https://t.co/RIULiecduw pic.twitter.com/1FipntTR60
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) June 7, 2020
इस रिपोर्ट को एक पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीटर पर पोस्ट किया था। पत्रकार ने ट्वीट में लिखा था कि ये गधा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में था। पिछले शनिवार को पुलिस ने इसको अरेस्ट किया। मज़े की बात तो ये है कि गधे के साथ आठ अन्य संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
अगर आप न हसें तो बता दें कि इस गधे का नाम भी एफआईआर में दर्ज था। वहीं पाकिस्तानी मीडिया से मिला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Kya nahi karta gadha pakistan me, gambling karta hai, pm banta hai wah wah.
— Aniket Bawadekar (@aniketbawadekar) June 7, 2020
अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं। ऐसे-ऐसे कमेंट किए जा रहे हैं जिससे हंसी रोकनी मुश्किल हो जाएगी। एक ने लिखा, अगर इसी तरह से गधों को गिरफ्तार किया जाता रहा तो रियासत-ए-मदीना जीडीपी पर आए संकट को दूर कर लेगा’।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आरोपी गधे को पुलिस स्टेशन के बाहर बांधा गया है। पुलिस ने संदिग्ध जुआरियों से 1 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगली कार्यवाही तक गधे को जेल में ही रखा जायेगा क्योंकि FIR में उसका नाम दर्ज है।
You must be logged in to post a comment.