LOC के जितना LAC को हम क्यों नहीं जानते हैं ? पढ़िये दोनों कितना अलग है ..

LOC यानि लाइन ऑफ कंट्रोल के बारे में भारत में लोग ज्यादा जानते हैं। इसके ज्यादा जानने के कई कारण हैं। तो आपको बता दें कि LOC भारत और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने वाली 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। एलओसी पर युद्ध हुए हैं। फिल्म और डॉक्यूमेंट्रीज बनी हैं। इसके अलावा इस सीमा पर नियमित तौर पर गोलीबारी होती रहती है, लिहाज़ा यह हमेशा सुर्खियों में भी होती है।

क्या है LAC ?

लेकिन ये बातें LAC यानी भारत और चीन को अलग करने वाली लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के बारे में लागू नहीं होती। एलएसी, एलओसी की तुलना में पांच गुना बड़ी सीमा रेखा है। 3488 किलोमीटर लंबी यह सीमा रेखा चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से गुजरती है। इसके बावजूद इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। वैसे वास्तविकता यह है कि यह कोई सीमा रेखा भी नहीं है. दरअसल इस इलाके में भारत और चीन की अपनी-अपनी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल हैं।

ऐसे में इस इलाके में भारत चीन के बीच हुए मौजूदा विवाद ने लोगों को चौंकाया नहीं है। एलएसी पर छोटी मोटी झड़प से लेकर हिंसक झड़प और यहां तक कि एक युद्ध भी हो चुका है।

ऐसे हीं रोचक खबरों के लिए आप पढ़ते रहें ‘द शिफ्ट इंडिया’