12 बजे के बाद बिहार पहुंचेंगे अमित शाह, भोजपुर बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह।

23 अप्रैल, 1858 को अंग्रेजों के खिलाफ बाबू वीर कुंवर सिंह की मिली जीत की स्मृति में शनिवार को भोजपुर के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत कर रहे हैं। अमित शाह पहले दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और यहां से वो भोजपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गये हैं। भोजपुर के जगदीशपुर में इसे लेकर पूरी तैयारी की गयी है।

तिरंगे से पट गया दुलौर का मैदान
भोजपुर के जगदीशपुर अंतर्गत दुलौर का मैदान जहां आयोजन किया जा रहा है वो तिरंगे से पटा हुआ है। आज सबसे अधिक झंडे के साथ वाले आयोजन से हिंदुस्तान विश्व रिकॉर्ड बनाएगा।

कुंवर सिंह किला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं ताकि एक परिंदा भी पर नहीं मार सके किला परिसर में एसपीजी, एसएसबी, बिहार पुलिस, सीआरपीएफ, एनएसजी, बीएमपी सहित सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था का पुख़्ता इंतजाम किया गया है। कुंवर सिंह किला परिसर में माल्यार्पण तक की व्यवस्था सात लेयर में है। कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शाह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम होगा।