समर्पण विशेष विद्यालय एवं चाईल्ड कन्सर्न के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय सेमिनार सह वार्षिक आम सभा की बैठक कल दिनांक 23 अप्रैल 2022 अपराहण 1 बजे से स्काडा बिजनेस सेंटर, सोन भवन, वीरचन्द् पटेल पथ, पटना में आयोजीत की जायेगी। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों से जिला यूनिट के दो-दो कार्यकारिणी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में वार्षिक रिपोर्ट, आम बजट एवं ऑडिट रिपार्ट तथा इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक कार्यक्रम विवरणी प्रस्तुत किया जाएगा इसके साथ ही राज्य आयुक्त नि:शक्तता, बिहार सरकार डॉ० शिवाजी कुमार को पद छोड़ने उपरान्त पूर्व राज्य आयुक्त रहकर दिव्यांगजनों को अबतक जो कार्य किया गया हैं उसपर परिचर्चा बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटिज, समर्पण, चाईल्ड कन्सर्न, रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। उसी क्रम में पूर्व राज्य आयुक्त नि:शक्तता डॉ० शिवाजी कुमार को पद पर न रहते हुए भी दिव्यांगजनों के लिए अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया जायेगा।
कार्यक्रम विवरणी
कार्यक्रम : स्तरीय सेमिनार सह वार्षिक आम सभा की बैठक
दिनांक: 23 अप्रैल 2022 (शनिवार)
समय: अपराहण 1 बजे से 3 बजे तक
स्थान: स्काडा बिजनेस सेन्टर, सोन भवन, वीरचंद पटेल पथ, पटना- 800001
राज्य स्तरीय सेमिनार सह वार्षिक आम सभा की बैठक आज, पूर्व राज्य आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार को किया जाएगा सम्मानित।