एनडीए से चुनी गई राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में पहुंचेंगी पटना, बिहार बीजेपी ने स्वागत की पूरी कर ली है तैयारियां……

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार चुनी गई द्रौपदी मुर्मू पूरे देश में बीजेपी और एनडीए के सभी घटक दल के नेताओं से मिल कर उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। इसी क्रम में आज द्रौपदी मुर्मू एक दिन के बिहार दौरे पर आ रही हैं। उनके आगमन को देखते हुए बिहार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके स्वागत तथा सत्कार की पूरी तैयारी कर ली गई है और कार्यक्रम की जिम्मेदारी बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा को दे दी गई है।

एनडीए से चुनी गई राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे विशेष विमान से पटना पहुंचेंगी। हवाई अड्डा से द्रौपदी मुर्मू सीधे हार्डिंग रोड स्थिति बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगी। यहां से वो गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या जाएंगी जहा पर एनडीए के घटक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद आज ही दोपहर डेढ़ बजे द्रौपदी मुर्मू वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

द्रौपदी मुर्मू के पटना आगमन से उत्साहित बीजेपी नेताओं ने उनके स्वागत की विशेष तैयारी की है। हवाई अड्डा, होटल मौर्या और बिरसा मुंडा की प्रतिमा, द्रौपदी मुर्मू को जहां-जहां जाना है बीजेपी ने पार्टी के अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी है।