धनतेरस पर बन रहा अनोखा संयोग जानिये खरीदारी का क्या है शुभ मुहूर्त…..

इस धनतेरस उत्तमोतम योग में सोना-चांदी और वाहन की खरीदारी काफी शुभ होगी। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. कुणाल ने बताया कि शनिवार के दिन प्रात 8:30 के बाद 12:51 तक स्थिर लग्न का योग है। इसमें लोग आराम से खरीदारी कर सकते हैं। इसके बाद संध्या 7:15 के बाद 9:02 तक उत्तमोतम योग है।  इस अवधि में सोना चांदी,  किसी प्रकार के धातु, वाहन आदि खरीदना शुभ होगा। बताया कि रात्रि 11:15 से पुनः उत्तम योग आरंभ होगा जो आगे तक स्थिर रहेगा।

पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि 22 अक्टूबर शनिवार शाम से 23 अक्टूबर रविवार की सूर्यास्त से पहले तक शुभ मूहुर्त है। इस कारण खरीदारी दोनों दिन करेंगे, मगर धनवंतरी पूजन शनिवार को ही करेंगे। गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि धनतेरस की पूजा लोग शनिवार को ही करेंगे। दीपावली के संबंध में प्रो. कुणाल ने बताया कि 24 अक्टूबर  को संध्या 7:12 के बाद 8:54 तक उत्तम योग है। 3:41 रात्रि तक माता लक्ष्मी के पूजन का योग है। इस दिन काली पूजा तथा तारा पूजा का भी उत्सव मनाया जाएगा।