परसा बाजार के सुमेरी टोला निवासी डॉक्टर प्रभात कुमार शुक्रवार को हेलीकॉप्टर में निकाली बारात ….

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के मित्रमंडल कॉलोनी में रहने वाले श्याम बिहारी प्रसाद के घर आयी बारात यहां के लोगों के लिए यादगार बन गयी। दरअसल, यहां परसा बाजार के सुमेरी टोला निवासी डॉक्टर प्रभात कुमार शुक्रवार को बारात लेकर यहां पहुंचे थे। यह साधारण बारात नहीं थी. दुल्हा हेलीकॉप्टर से आया था।

दुल्हे ने अपने स्वर्गीय पिता से किया था हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का वादा….

हेलीकॉप्टर से बारात लाने के पीछे सबसे बड़ा कारण एक बेटे का पिता के साथ किया उसका वादा था। दरअसल, प्रभात के पिता स्वर्गीय रामानंद चाहते थे कि उनका बेटा हेलीकॉप्टर में अपनी मां को बैठा कर बारात ले जाए। अपने किसान पिता के इसी सपने को डॉक्टर प्रभात ने शुक्रवार को साकार किया। हेलीकॉप्टर जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा, तो इसे देखने के लिए मित्रमंडल कॉलोनी के लोग तो आये ही, आसपास के इलाके के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।