COVID 19 Update: देश में कोविड-19 के करीब चार लाख संक्रमितों में सर्वाधिक 14,516‬ नए मामले, संख्या बढ़ कर हुई 3,95,048‬‬‬‬

COVID 19 Update:  देश में कोविड-19 के करीब चार लाख संक्रमितों में सर्वाधिक 14,516‬ नए मामले, संख्या बढ़ कर हुई 3,95,048‬‬‬‬
The Minister of State for Home Affairs, Shri G. Kishan Reddy inspecting the facilities during his visit to a COVID-19 Testing Centre, in New Delhi on June 18, 2020.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8.00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में 14,516‬ नए मामले आने के बाद बढ़कर इसके 3,95,048‬‬‬‬ हो गई है। साथ ही देश में संक्रमण से अब तक 12948 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 1,68,269 सक्रिय हैं। जबकि 2,13,831 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के 250 नए मामलों के साथ कुल मामले हुए 7,290

बिहार में स्वास्थ विभाग के द्वारा कल शाम आखरी ट्विट कर जारी सुचना के अनुसार अपडेट में कोरोना वायरस के विभिन्न जिलों के 250 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,290 हो गई। बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या 2192‬ है जबकि कल शाम 4 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक अभी तक इस संक्रमण से 5,098 लोग ठीक हुए हैं। वहीं अबतक 49 लोगों की मौत हुई है। 3 मई के बाद बिहार लौटे 4,736 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को कोरोना के सर्वाधिक 36 केस बक्सर में, 35 गोपालगंज में और 19 सिवान में रिपोर्ट हुए। वहीं, आज सारण में 18, सहरसा में 16 और पटना व मुज़फ्फरपुर में 15-15 केस सामने आए। गौरतलब है कि अब तक कुल 1,45,562 से अधिक सैंपल्स की जाँच की जा चुकी है।

विश्व महामारी के “नए और खतरनाक चरण” में: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

COVID 19 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि बात विश्व की करें तो कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 82.4 लाख से भी ज़यादा हो चुका है वहीं, अब तक इस महामारी से 4.46 लाख लोगों की जान जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने महामारी को लेकर एक और चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने की रफ्तार तेज हो रही है। गौरतलब है कि  गुरुवार को दुनियाभर से कोविड-19 के एक दिन में अब तक सबसे अधिक 150,000 मामले सामने आए थे।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस ने कहा कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं। जबकि दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले काफी संख्या में हैं।

टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस कहाना है कि , ‘‘हम नए और खतरनाक चरण में हैं। महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है। हालत ये है कि ज़यातातर लोग घर … Show more