COVID 19 Update: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के तीसरे दिन साठ हज़ार के करीब नए मामले सक्रिय, अब तक संक्रमीत हुए लोगों की संख्या हुई 16,95,988

COVID 19 Update: एक दिन में 8908 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार कर हुई  2,07,614
The Union Minister for Health & Family Welfare, Science & Technology and Earth Sciences, Dr. Harsh Vardhan dedicates the COBAS 6800 testing machine to the nation, during his visit to the National Centre for Disease Control (NCDC), in Delhi on May 14, 2020.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8.00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में 57,117 नए मामले आने के बाद बढ़कर इसके 16,95,988 हो गई है। साथ ही देश में संक्रमण से अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 5,65,103 सक्रिय हैं। जबकि 10,94,374 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के 2,986 नए मामलों के साथ कुल मामले हुए 50,987

बिहार में स्वास्थ विभाग के द्वारा कल शाम आखरी ट्विट कर जारी सुचना के अनुसार अपडेट में कोरोना वायरस के विभिन्न जिलों के 2,986 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 50,987 हो गई। बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या 17,038 है जबकि कल शाम 4 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक अभी तक इस संक्रमण से 33,651 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं। वहीं अबतक 298 लोगों की मौत हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक पटना में सर्वाधिक 8764, भागलपुर में 2551, नालंदा-2144, मुज़फ्फरपुर-2123 और रोहतास-2081 केस रिपोर्ट हुए हैं। गौरतलब है कि अब तक कुल 5,48,172 से अधिक सैंपल्स की जाँच की जा चुकी है।

WHO का कहना है कि COVID-19 महामारी ‘एक बड़ी लहर’ है, न कि मौसमी इन्फ्लूएंजा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने मंगलवार को COVID-19 महामारी को “एक बड़ी लहर” के रूप में बताया है और साथही कहा है कि इसे सीजनल बुखार इन्फ्लूएंजा की तरह न समझें।

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों को सीओवीआईडी ​​-19 मामलों के को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि , जैसे कि हांगकांग में “लहरों” के रूप में, यह बताता है कि वायरस मानव नियंत्रण से परे तरीकों से व्यवहार कर रहा है, साथही उन्होंने कहा कि सख्त कदम इसके प्रसार को धीमा कर सकती है।

मार्गरेट हैरिस ने जिनेवा में एक आभासी ब्रीफिंग में उस संदेश को… Read more