COVID19 Update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,151 नए मामले, अब तक ठीक होने वालों की संख्या हुई लगभग 25 लाख

COVID 19 Update: सावधान सावधान भारत में कोरोना वायरस संक्रमितो की सख्या 11 लाख के करीब, एक दिन में अबतक के सर्वाधिक, 38,902 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8.00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में 67,151 नए मामले आने के बाद बढ़कर इसके 32,34,475 हो गई है। साथ ही संक्रमण से 24 घंटों में 1059 लोगों की मौत के नए मामले आने के बाद देश में अब तक 59,449 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 7,07,267 सक्रिय हैं। जबकि 24,67,759 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के 1,444 नए मामलों के साथ कुल मामले हुए 1,24,827

बिहार में स्वास्थ विभाग के द्वारा कल शाम 4 बजे ट्विट कर जारी सुचना के अनुसार अपडेट में कोरोना वायरस के विभिन्न जिलों के 1,444 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,24,827 हो गई। बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या 19,651 है जबकि कल शाम 4 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक अभी तक इस संक्रमण से 1,04,532 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं। वहीं अबतक 644 लोगों की मौत हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक पटना में सर्वाधिक 19121, मुज़फ्फरपुर में 5378, भागलपुर में 4914, बेगूसराय में 4891 और पूर्वी चंपारण में 4548 केस रिपोर्ट हुए हैं।  गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में कुल 75,385 से अधिक सैंपल्स की जाँच की जा चुकी है।

जानिए क्या कहा ICMR  ने हॉन्ग कॉन्ग में कोरोना से ठीक हो चुके मरीज के 4 महीने बाद फिर से संक्रमित होने पर , क्या यह किसी नए खतरे की दस्तक है!