Buxar सड़क हादसे में एक रिटायर्ड सैनिक की गई जान।

सड़क पर अगर आप भी चल रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। सड़क पर मौत का तांडव मचाती कुछ गाडियां आपको भी चोट पहुंचा सकती है।
ऐसी ही एक घटना बिहार के बक्सर जिले से सामने आई है। जहां आज एक सड़क हादसे में रिटायर्ड सैनिक की मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला कोरान सराय थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं। पर सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाति है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में भारतीय सड़कों पर 13 लाख लोगों की मौत हुई है और इनके अलावा 50 लाख लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं के चलते 5.96 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.14 प्रतिशत के बराबर नुकसान होता है।