
पटना में शुक्रवार से लागू होने वाले लॉकडाउन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने डीएम, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर विकास आयुक्त के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर रोको टोको तथा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा साथ हीं मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- लॉकडाउन में किन चीजों का पालन किया जाएगा
- पॉजिटिव मामले आने के बाद तुरंत कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। आवश्यक सेवाएं बहाल रखने के साथ हीं आवागमन बाधित किया जाएगा।
- क्षेत्रवार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।
- कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य में तेजी लाने के लिए मोबाइल टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए 10 हेल्थ एजुकेटर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
मास्क नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को मास्क/सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा 2 गज का सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने को कहा। साथ ही जो व्यक्ति मास्क पहने हुए नहीं पाये जाएंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के तहत 50 रूपये का जुर्माना करने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
You must be logged in to post a comment.