बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा, अटकलों का बाजार भी गर्म

बिहार में एक बार फिर सियासी पारा गरम हो गया है…जब विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू नेता महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही अटकलों को बाजार भी गर्म हो गया है।विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से ही मान्य कर लिया गया है

बता दें कि महेश्वर हजारी ने अपने पद से किस वजह से इस्तीफा दिया है, इस संबंध में अभी कोई जानकारी या स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हजारी इससे पहले नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।

महेश्वर हजारी को फिर से नीतीश कैबिनेट में मिल सकती है जगह

प्रदेश के सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि महेश्वर हजारी को एक बार फिर से नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें कि बीते माह के अंत में प्रदेश में जदयू-राजद के महागठबंधन वाली सरकार गिर गई थी।इसके बाद से ही प्रदेश के सियासी माहौल में चर्चा और अटकलों का दौर जारी है। जदयू-भाजपा की नई सरकार बनने के बाद भी सियासी अटकलों का यह सिलसिला अब भी जारी है।