बिहार में गहराते कोरोना संकट के बीच बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलते नजर आ रही है। कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मरीज ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इस मर्माहत करने वाली वीडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि ‘ये क्या हो रहा है नीतीश जी? कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री? लोग मर रहे है।
कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़प कर मौत। पेट दर्द और खांसी की शिकायत पर मरीज को अस्पताल लाया गया था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर ने इलाज नहीं किया।’
ये क्या हो रहा है नीतीश जी? कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री? लोग मर रहे है।
कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़प कर मौत। पेट दर्द और खांसी की शिकायत पर मरीज को अस्पताल लाया गया था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर ने इलाज नहीं किया। pic.twitter.com/cZON2JN9jU
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 18, 2020
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक युवती ऑक्सीजन-ऑक्सीजन कहकर चीख रही है। वहीं वार्ड में उनके परिजन ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़पतर दम तोड़ देते हैं।
















You must be logged in to post a comment.