BREAKING NEWS मुजफ्फरपुर में बॉयलर फटने से 10 से ज्यादा लोगो मौत की खबर।

बिहार के मुजफ्फरपुर से आज सामने आया एक दिल दहलाने वाली घटना। मुजफ्फरपुर के मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं।आग की लपटों के कारण प्रभात खबर के प्रिंटिंग प्रेस को भी काफी क्षति पहुंची है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री के आसपास की अन्य फैक्ट्रियों के लोगों के भी जख्मी होने की सूचना है। बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इससे 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोगो के घायल होने की भी सूचना है। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढने की उम्मीद बताई जा रही है।

हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।