Breaking News बिहार बोर्ड ने जारी किया वर्ष 2022 के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा की डेटशीट। दो पालियों में होगी परीक्षा। जानिए पूरी खबर।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड कि मैट्रिक की परीक्षा17 फरवरी, 2022 से शुरू होगी।वहीं इंटर कि परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी। बिहार बोर्ड द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 की प्रैक्टिकल की परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 10 की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी, 2022 के बीच पूरी की जाएंगी।

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 24 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी और इंटर की परीक्षा 14 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी।

बिहार बोर्ड परीक्षा कि अवधी 3 घंटे की होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) की डेटशीट
17 फरवरी, 2022: गणित-110, गणित-210
18 फरवरी, 2022: विज्ञान-112, विज्ञान-212
19 फरवरी, 2022: सामाजिक विज्ञान-111, सामाजिक विज्ञान-211
21 फरवरी, 2022: अंग्रेजी-113, अंग्रेजी-213
22 फरवरी, 2022: हिंदी, बंगाली, उर्दू, मैथिली
23 फरवरी, 2022: दूसरी भाषा
24 फरवरी, 2022: वैकल्पिक विषय

बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की डेटशीट

1 फरवरी, 2022: गणित, हिंदी
2 फरवरी, 2022: भौतिकी, अंग्रेजी
3 फरवरी, 2022: रसायन विज्ञान, भूगोल और कृषि
4 फरवरी, 2022: अंग्रेजी-105,124, 205,223, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर 1
7 फरवरी, 2022: जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन
8 फरवरी, 2022: हिंदी-106,125, अर्थशास्त्र
9 फरवरी, 2022: भाषा के पेपर, मनोविज्ञान और उद्यमिता
10 फरवरी, 2022: म्यूजिक एंड फाउंडेशन कोर्स, होम साइंस एंड इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर 2
11 फरवरी, 2022: समाजशास्त्र और वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर 3, एनआरबी पेपर
12 फरवरी, 2022: अकाउंटेंसी एंड फिलॉसफी, एमबी मैथिली, Alt.English
14 फरवरी, 2022: भाषा के पेपर, वोकेशनल पेपर