बिहार के आधे कैबिनेट मंत्री हुए corona संक्रमित।

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत नीतीश मंत्रिमंडल के 5 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कल कोरोना जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले थे। इसलिए बैठक से पहले सभी मंत्रियों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने की इजाजत थी। जिन लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उन्हें वीडियो कॉल से बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया था।