अखिलेश सिंह के दूसरी बार राज्यसभा के सदस्य चुने जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने दी बधाई…कहा-यह बिहार कांग्रेस के लिये एक गर्व की बात

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह दूसरी बार निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य मनोनित किए गए है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने डा अखिलेश प्रसाद सिंह के दुबारा निर्विरोध राज्य सभा सदस्य चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह बिहार कांग्रेस के लिये एक गर्व की बात है।

अखिलेश सिंह ने कांग्रेस को पुनर्जीवित किया- आनंद माधव 

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि जब से अखिलेश जी बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं तब से कांग्रेस की गतिविधियाँ एवं लोकप्रियता दोनों राज्य में बढ़ी है। लोग कांग्रेस को अब सुन रहे हैं, देख रहे हैं और भविष्य के लिये आशान्वित हैं। अखिलेश जी एक सफल नेतृत्व कर्ता होने के साथ ही एक दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस के सारे विधायक एक जुट रहे, राहुल जी के नेतृत्व में हो रही “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” बहुत ही सफल रही

अखिलेश जी बिहार कांग्रेस के पुनर्निर्माण के एक सफल नायक साबित होंगे

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह पूरा विश्वास है कि अखिलेश जी बिहार कांग्रेस के पुनर्निर्माण के एक सफल नायक साबित होंगे।