बिना गलती के भुगतनी पड़ी सजा, अश्लील वीडियो के कारण टूटी शादी तो लड़की ने कर लिया आत्महत्या।

भोजपुर में एकतरफा प्यार में एक लड़की की जान चली गई। 19 साल की लड़की की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन गांव के एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो लड़के वालों को भेज दिया। इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। शादी टूटने से लड़की इतने सदमे में आ गई कि उसने अपनी जान दे दी। घटना शुक्रवार की शाम तीयर थाना क्षेत्र के कमरयांव गांव की है।

शादी तय होने के बाद गांव के आदित्य ने युवती का टॉयलेट करते वक्त वीडियो बना लिया था। इसके बाद लड़के वालों को भेज दिया और फोन पर कहा कि ‘लड़की ठीक नहीं है। उसके घर वाले-खानदान भी ठीक नहीं है। तुम लोग रिश्ता मत करो। इतनी सी बात पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

शादी टूटने से डिप्रेशन में चली गई थी लड़की
लड़की को जब यह बात पता चली तो वह निराश होकर रोने लगी। परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह गुमसुम रहने लगी। शुक्रवार देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में भिजवाया। इधर, मृतका के परिजनों ने आरोपी आदित्य के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी बक्सर जिला के त्रिपुरवा गांव में तय हुई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक द्वारा बहन के टॉयलेट करने के दौरान कुछ वीडियो बनाकर लड़के वालों को सेंड कर दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने शादी तोड़ दी।