चीनी सीमा के करीब भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौत, देखते हीं देखते चट्टान में दब गये लोग

म्यांमार : चीनी सीमा के पास म्यांमार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जेड माइन में भूस्खलन के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी म्यांमार में भूस्खलन के बाद करीब 113 जेड खनिकों के शवों को गुरुवार को भूस्खलन के बाद बाहर निकाला गया है।

स्टोन जमा कर रहे थे मजदूर

काचिन राज्य में चीनी सीमा के करीब भारी बारिश के बाद हुए हादसे को लेकर म्यांमार फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापकांत क्षेत्र में मजदूर स्टोन जमा कर रहे थे। जहां खदान खिसकने के कारण हुए भूस्खलन से खनिकों की मौत हो गई।

सैलाब ने ले ली मजदूरों की जान

बचाव टीम का कहना है कि इलाके में भारी बारिश हुई और जिसके बाद कीचड़ का एक बड़ा सैलाब लहर की तरह आया और उसके नीचे स्टोन इकट्ठा कर रहे लोग दब गए। बता दें कि हापकांत की खराब विनियमित खदानों में घातक भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाएं आम हैं।