भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन हो गया… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को कोरोना के चलते निधन हो गया है। मिल्खा सिंह पिछले कई दिनों से कोरोना स जूझ रहे थे। बतादें कि  उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीजीआईएमईआर अस्पताल ने कहा था कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी जिसमें उनका आक्सीजन स्तर कम होना और बुखार आना शामिल था।

91 वर्षीय मिल्खा सिंह पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित हुए इसके बाद  उनका परीक्षण बुधवार को नेगेटिव आया था जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही थी।

मालूम हो कि उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए रविवार को मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, “उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।