झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल और Tripura के राज्यपाल बने Indrasena Reddy

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। वहीं, इंद्र सेना रेड्डी नल्‍लू को त्रिपुरा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।

वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

ओडिशा के राज्‍यपाल बनाए जाने पर रघुवर दास ने भगवान जगन्‍नाथ के नाम का जयकारा लगाया। उन्‍होंने कहा,जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास 2014 से लेकर 2019 तक पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं।झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इस बीच अब उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।