Rohit Sharma ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के 34वे जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर किया प्यार भरा पोस्ट।।

रोहित शर्मा ने आज अपनी वाइफ के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट किया है।पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। चलिए जानते है रोहित शर्मा और रितिका की लव स्टोरी के बारे में।

रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर रितिका की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं कि, ” हैपियस्ट बर्थडे टू माइ वन एंड ओनली, तुम जैसी हो वैसी ही रहना।” दिसंबर महीने की शुरुआत में रोहित शर्मा एक शो ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ में दिखाई दिए थे। रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रितिका मेरी लाइफ की सबसे बडी सपोर्ट सिस्टम हैं। वह इतने सालों से मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रही है। आप उसे चाहे पीछे बोले, बगल में बोले या सामने बोलें। लेकिन रितिका हमेशा मेरे साथ रही हैं।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की जोड़ी पूरे क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में एक है। रोहित के बल्लेबाजी के दौरान स्टैंड में रितिका उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तरह ही उनकी प्रेम कहानी भी कुछ कम रोमांचक नहीं है। रितिका पहले रोहित की मैनेजर बनी थी और अब उनकी हमसफर हैं।

रोहित शर्मा और रितिका की मुलाकात में युवराज सिंह का किरदार अहम है। इसके बाद रोहित और रितिका के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों की बढ़ती नजदीकियां उन्हें जन्मों के बंधन में बांध गया।

इस कपल की कहानी बहुत रोमांचक है। आपको बता दे कि रोहित और रितिका की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई। रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं। वह रोहित के क्रिकेट एनगेजमेंट देखा करती थीं। फिर बातों-मुलाकातों में प्यार हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली।