ठंड से ठिठुरा पूरा भारत, ठंड से बढ़ने वाली हैं बिहार वासियों की मुश्किलें।।

देश के पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली पछुआ हवा का प्रभाव बिहार में जारी है। उत्तर पछुआ हवा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों के लिए शीत दिवस का घोषणा किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक प्रदेश के बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, नवादा, गया, पूर्णिया, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी और रोहतास में शीतलहर में इजाफा होने का अंदेशा है। हालांकि, तीन दिनों के बाद प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर से सभी जगह पूर्वी हवा चलने के आसार हैं, पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार होने की उम्मीद दिख रही है।
सोमवार की तुलना में मंगलवार को बिहार के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला वहीं दूसरी तरफ ठंड ने दिल्ली की मुश्किल बढ़ा दी है।दिल्ली का तापमान 4° के पार जाने लगा है। मंगलवार को बिहार के पछुआ हवा की गति में कमी आने से न्यूनतम तापमान में सुधार देखने को मिला। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को 7.6 पर आ गया। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह पटना का तापमान फिर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार से कम थी। जानकारों की माने तो पूरे भारत में अभी ठंड और बढ़ेगा।