
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में विजय संकल्प महारैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया…पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है। पीएम ने आगे कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढ़ाई-ढ़ाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढ़ाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया।
कांग्रेस ने 50 साल पुराना वादा पूरा नहीं किया
पीएम ने आगे कहा जब ढ़ाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। इन्होंने दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया। कांग्रेस ने 50 साल पुराना वादा पूरा नहीं किया। देश में आज जो गरीब हैं उसकी वजह कांगेस है। आजादी के बाद आज देश में कोई भी गरीब है उसके लिए गुनहगार है तो वो सिर्फ कांग्रेस। छत्तीसगढ़ से अगर कोई पलायन करने को मजबूर है तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। गरीबी हटाओ नारे के बाद भी लोग गरीब हैं। मोदी सरकार बनी तो साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।
कांग्रेस सरकार अब बस कुछ दिन का खेला
कांग्रेस सरकार अब बस कुछ दिन का खेला है। इसलिए इनके नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जिस कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएंगे।
You must be logged in to post a comment.