भारतीय नौसेना में समुंद्र की रक्षा करती नजर आएंगी भारत की बेटियां….

महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं को अब समान अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशी की खबर भारतीय नौसेना की तरफ से आई है भारतीय नौसेना की तरफ से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि अब महिलाएं जल्द ही समुद्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाते दिखाई देने वाली है। इसको लेकर ओडिशा के आईएनएस चिल्का में महिलाएं प्रशिक्षण कर रही है। एडमिरल ने कहा कि, ओडिशा में नौसेना का बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, अग्निवीर महिला प्रशिक्षुओं के पहले बैच के आने से एक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। विशाल झील के किनारे परिसर में ऐसी सुविधाएं हैं, जो 600 महिलाओं के जीवन को आसान बना देंगी।

दक्षिणी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली ने कहा कि दो नए आवास ब्लॉक विशेष रूप से उनके लिए निर्धारित करने से लेकर सैनिटरी पैड वेंडिंग और डिस्पोजल मशीन स्थापित करने तक, एक अलग भोजन क्षेत्र बनाने, महिला कर्मचारियों को काम पर रखने तक, प्रशिक्षण प्रतिष्ठान महिलाओं के अनुकूल हो रहा है। प्रशिक्षण सुविधा में चल रहे परिवर्तनों की निगरानी लगातार भारतीय नौसेना के द्वारा की जा रही है। बता दें कि कोच्चि मुख्यालय वाली दक्षिणी नौसेना कमान नौसेना के लिए प्रशिक्षण के सभी पहलुओं के लिए जिम्मेदार है।



82,000 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
उन्होंने कहा, अग्निपथ मॉडल के तहत नौसेना में भर्ती के लिए 82,000 से अधिक महिलाओं सहित लगभग दस लाख आवेदकों ने तीन सेवाओं में सैनिकों के अल्पकालिक समावेश के लिए पंजीकरण कराया है और चयन प्रक्रिया चल रही है। नए मॉडल के तहत भर्ती होने वालों को अग्निवीर कहा जाएगा। ये आवेदक नौसेना में 3,000 नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, महिलाओं के नए भर्ती मॉडल के तहत पहली भर्ती के 20% (600) के लिए जिम्मेदार होने की उम्मीद है।