बिहार उपचुनाव परिणाम 2022: गोपालगंज में भाजपा की दिख रही बढ़त तो मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी चल रही आगे….

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से जारी है। माना जा रहा है कि दोपहर तक चुनाव के परिणामों की स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। मोकामा सीट के लिए पड़े मतों की गिनती राजधानी के आर्यभट्ट ज्ञान विवि परिसर में की जा रही है। जबकि गोपालगंज के थावे स्थित डायट में बने मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती हो रही है।

गोपालगंज में भाजपा आगे…. कम हुआ अंतर….

गोपालगंज में हुए 15वें राउंड की गिनती में दोनो प्रत्याशियों को बीच फासला कम हुआ है और एक हजार से कम का अंतर अब दोनो के बीच रह गया है। वैसे अभी भी इस सीट पर भाजपा की बढ़त बरकरार बनी हुई है। यहां भाजपा को 44703 मत मिले हैं, वहीं राजद के प्रत्याशी को 42592 मत मिले हैं।

वहीं बात करे अगर बिहार के चर्चित सीट मोकामा कि तो यहां हुए मतदान की गिनती के 11वें राउंड तक RJD प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 12047 वोट से आगे चलती नजर आ रही हैं। नीलम देवी को 11वें राउंड के बाद 42603 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सह ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को 11वें राउंड की गिनती तक 30556 मत मिले हैं।