कोरोना वायरस की चपेट में आने से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गयी। कोरोना से अर्ध सैनिक बलों में यह पहली मौत है। मृतक जवान मयूर विहार सीआरपीएफ के 31 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।
सुगर और बीपी हाई का पेसेंट था जवान
सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर को पांच दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। कोरोना संक्रमित सभी सीआरपीएफ कर्मियों को मंडोली के सरकारी केंद्र में रखा गया है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन की मौत पर दुख जताया है।
कोरोना संक्रमण से लड़ रहे @crpfindia के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुःखी हूँ।
वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े। देश की सेवा व आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
— Amit Shah (@AmitShah) April 28, 2020
















You must be logged in to post a comment.