पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण को 22 साल पूरे, राष्ट्रीय तकनीक दिवस पर PM मोदी ने की वैज्ञानिकों की तारीफ

आज राष्ट्रीय तकनीक दिवस है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1998 में आज ही के दिन पोखरण में किया गया परमाणु परीक्षण एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। आज जब देश में कोरोनावायरस का संकट है, तब भी वैज्ञानिक तकनीक की मदद से महामारी को हराने में जुटे हैं। 11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पोखरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था।

पूरा देश वैज्ञानिक को सैल्यूट करता है

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रीय तकनीक दिवस के मौके पर पूरा देश उन लोगों को सैल्यूट करता है जो तकनीक के दम पर हमारी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लेकर आए। हमें 1998 की पोखरण की वो उपलब्धि याद है। वह भारत के इतिहास का यादगार पल था। उस परीक्षण ने दिखाया कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व एक बड़ा अंतर ला सकता है।’’

nbsp;

मोदी ने यह भी कहा कि तकनीक की मदद से इंसान धरती को ज्यादा स्वस्थ और बेहतर ग्रह बना सकता है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1974 में भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया था। 1998 में पोखरण-II हुआ। इसी की याद में हर साल राष्ट्रीय तकनीक दिवस मनाया जाता है।

nbsp;