झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दुख व्यक्त किया, कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे

झारखंड, मणिपुर एवम मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री तेजप्रताप यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अपने शोक संदेश मे कहा कि वे योग्य प्रशासक के साथ कर्तव्य निस्ट अधिकारी रह चुके थे वे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी रहे थे और अपनी योग्यता पा परिचय दिया था।ईस्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

मरवाह जम्मू-कश्मीर और बिहार के राज्यपालों के सलाहकार भी रहे.

मारवाह 1999 से 2003 तक मणिपुर के, 2000-2001 में मिजोरम के और 2003 से 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे. वह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं. वह जम्मू-कश्मीर और बिहार के राज्यपालों के सलाहकार भी रहे.

अनसिविल वॉर : पैथोलॉजी ऑफ टेररिज्म इन इंडिया” नाम की किताब भी लिखी.

उन्होंने “अनसिविल वॉर : पैथोलॉजी ऑफ टेररिज्म इन इंडिया” नाम की किताब भी लिखी. वह एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के संचालन परिषद में भी शामिल थे.