यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को छोड़ा, F-1 गेस्ट हाउस से दिल्ली के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका

हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का हल्लाबोल जारी है. गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया.  वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले गई। यह गेस्टहाउस एक्सप्रेस वे पर स्थित है। वहीं, राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। इस बीच राहुल और प्रियंका F-1 गेस्ट हाउस से निकल चुके हैं और उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है।

आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यूपी के मुख्यमंत्री  पर निशाना साधा और कहा कि आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, अजय बिष्ट जी, आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है। शांतिपूर्ण ढंग से दिवंगत पीड़िता के परिजनों को ढाढ़स बँधाने हाथरस जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका जी व कांग्रेसजनों के साथ पुलिसिया बर्बरता की की तस्वीरें देश व यू.पी में भाजपा के पतन की शुरूआत हैं। ये बात आप लिखकर रख लेना।