काले धन के खिलाफ भारत को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक ने भारतीय खाताधारकों की दूसरी सूची भारत सरकार को भेजी

काले धन को लेेकर केंद्र सरकार को बड़ी सफलता मिली है. नरेंद्र माेदी ने 2014 के आम चुनाव में काले धन को लेकर चुनाव लड़ा और केंद्र में एनडीए की सरकार बनी. काले धन को लेकर  स्विट्जरलैंड के साथ संधि के तहत सूचना के आदान-प्रदान की नई व्यवस्था के तहत स्विट्जरलैंड सरकार ने भारतीयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी सूची भारत सरकार को मुहैया कराई है। स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि उसने 86 देशों के साथ 31 लाख वित्तीय खातों की जानकारी साझा की है।

स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 75 देशों के साथ जानकारी साझा की

86 देशों में भारत भी शामिल है जिनके साथ स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन ने इस साल सूचना के स्वत: आदान-प्रदान पर वैश्विक मानकों के ढांचे के तहत वित्तीय खातों की जानकारी दी है। इससे पहले सितंबर 2019 में स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 75 देशों के साथ ऐसी जानकारी साझा की थी। जानकारी के अनुसार भारत उन प्रमुख देशों में है, जिनके साथ स्विट्जरलैंड ने ये जानकारियां साझा की हैं।