जानिए कैसे होते हैं A, Lऔर C नाम वाले लोग ……..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में हमारी राशियों और नामों का एक अलग कनेक्शन होता है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि भारत में अधिकतर लोग नाम का पहला अक्षर अपनी राशि के अनुसार ही रखते हैं। जिन लोगों की जन्म राशि मेष होती है उनका नाम A, L या फिर C अक्षर से रखा जाता है। कहते हैं राशियों के अनुसार नाम रखने से भाग्य मजबूत होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मेष राशि के लोगो के बारे में जिनका नाम A, L और C अक्षर से शुरू होता है।

जिन लड़कों का नाम A, L और C अक्षर से शुरू होता है वो दिल के साफ माने जाते हैं। ये अपने दिल में कोई बात नहीं रख पाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। इनके अंदर एक गजब की आकर्षण शक्ति होती है जो किसी को भी इनका दीवाना बना देती हैं। इन्हें हर चीज अपने हिसाब से पसंद होती है। इसलिए इनके आगे किसी की नहीं चल पाती। ये अपनी गर्लफ्रैंड या पत्नी को अपनी मर्जी से चलाते हैं और रिलेशनशिप में ये बहुत ज्यादा डॉमिनेटिंग होते हैं। इनकी यही आदत इनके लव रिलेशनशिप में तनाव पैदा करती है।

इस नाम के लोग अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही पजेसिव भी होते हैं। ये अपने पार्टनर पर पूरी नजर रखते हैं। ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर अधिक से अधिक समय इनके साथ ही बिताय। ये रिलेशनशिप में अधिक स्पेस नहीं देतें। इन्हें अपने लव पार्टनर के साथ घूमना फिरना काफी पसंद आता है। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं।

ये साहसी, निडर और मेहनती होते हैं। ये लाइफ में जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते। ये लाइफ में आने वाली हर चुनौतियों का सामना अच्छे से करते हैं। कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये घबराते नहीं हैं। ये आत्मनिर्भर होते हैं और अपना हर काम खुद करना पसंद करते हैं। इनकी यही खूबी लड़कियों को इनकी तरफ आकर्षित होने पर मजबूर कर देती हैं। ये थोड़े गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। इनके गुस्से को हैंडल करना हर किसी के बस की बात नहीं।