कर्पूरी ठाकुर समेत चार हस्तियों को मरनोंपरांत दिया गया भारत रत्न, आडवाणी को कल दिया जाएगा ‘भारत रत्न’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरनोंपरांत दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गया।

स्वास्थ्य की वजह से अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं हुए ऐसे में राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर पर जाकर उन्हें यह सम्मान देंगी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पी वी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया । इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ,कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, लेकिन 2024 के लिए केंद्र सरकार ने इन पांच विभूतियों को चुना। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में केवल उप राष्ट्रपति लाल कृष्ण अडवानी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया। पूर्व पीएम नरसिंह राव को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर उनके पोते एनवी सुभाष ने केंद्र सरकार की सराहना की।

कर्पुरी ठाकुर को बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला नेता माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर साधारण नाई परिवार में जन्मे थे। कहा जाता है कि पूरी जिंदगी उन्होंने कांग्रेस विरोधी राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया। यहां तक कि आपातकाल के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार नहीं करवा सकी थीं। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में कर्पुरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भारत रत्न लेने पहुंचें।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी ने कहा, “बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस भाव को शब्दों में बया कर पाना मुश्किल है। यह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ा काम किया है।