समस्तीपुर के मेयर पद पर अनिता राम और किरण कुमारी के बीच कांटे की टक्कर जारी….

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद पर अनिता राम  और किरण कुमारी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। अबतक के रुझानों के अनुसार, अनिता राम 12878 मतों से आगे चल रही है। वहीं, किरण कुमारी को 8636 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं, नगर निगम में उप मुख्य पार्षद पर रामबालक पासवान 13109 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सुजय कुमार को 7098 वत मिले हैं। तीसरे नंबर पर जीवछ पासवान को 5939 वोट मिले हैं।