तीन साल के ऋतिक का आखिर क्या हो सकता है कसूर, चाची ने मासूम के मुंह में पत्थर डाल कर क्यों ले लिया अपने ही भतीजे की जान…

मुजफ्फरपुर से मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करने का घटना सामने आया है। जहां एक चाची (विभा) ने अपने ही सगे भतीजे की हत्या कर दी। चाची इतनी बेखौफ थी कि हत्या के बाद भतीजे को अपने ही कमरे में बेड के नीचे गढ्ढा खोदकर दफना डाला। ऐसा घिनौना काम स्त्रियों को आखिर कब से शोभा देने लगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। यह खौफनाक मामला मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र वाजितपुर में सामने आया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान विनय कुमार के तीन वर्षीय बेटे ऋतिक को उसकी ही सगी चाची विभा ने बेरहमी से मार डाला और फिर उसके मुंह में मिट्टी और पत्थर ठूंस दिया। इसके बाद अपने ही भतीजे के शव को उसी रूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने उक्त जगह को साफ भी कर दिया; ताकि किसी को शक न हो। लेकिन, जब बच्चे को काफी खोजा गया और वह काफी खोजने के बाद भी जब कहीं नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ। उसके बाद उस जगह पर खोदकर गड्ढे से बच्चे का शव निकाला गया।

क्या कहते हैं ऋतिक के पिता…

वाजितपुर के रहने वाले रामदयाल राय ने बताया कि वो चार भाई हैं और सभी लोग खेत में गेंहू की बुआई करने गए थे, देर शाम जब घर लौटे तब बच्चे को ना देखकर उसे खोजने लगे कुछ लोगों ने बताया कि बच्चा घर पर ही था, लेकिन अचानक वो गायब हो गया।

चाची पर क्यों उठ रही उंगली….

वहीं, रामदयाल राय के छोटे भाई की पत्नी विभा के हाथ में मिट्टी लगी थी, तो उससे इसका कारण पूछा गया तो उसने बताया कि चूहा परेशान करता है, इसलिए गड्ढा भर रही थी। लेकिन जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसके कमरे में ताज़ा भरे गए गड्ढे को खोदा, जिसमें से बच्चे की लाश निकली। परिजनों ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। अब तक इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।

वहीं इस घटना के बाद ऋतिक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 3 वर्षीय बच्चे ऋतिक की मौत की खबर से समाज में शौक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। नारी जिसमे ममता का भाव प्रबल होता है। अपने पुत्र की रक्षा के लिए जो किसी भी हद तक चली जाती हैं आखिर क्यों आज वह मां की कोंख को उजाड़ने में लगी है। समाज के लोगो में आज जिस प्रकार से उत्तेजना का वास हो चुका है जिसने नम्रता और मर्यादा का अंत कर दिया है। आपको नहीं लगता कि यह समाज के लिए एक गंभीर समस्या है?