बिहार के दोनो उपमुख्यमंत्री सहित नीतीश कैबिनेट के चार मंत्री हुए corona पॉजिटिव।

बिहार में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदिन बेकाबू होते जा रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में कोरोना दस्तक दे चुका है।प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद समेत नीतीश कैबिनेट के चार मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन जीतन राम मांझी और उनकी पत्नी सहित उनके 18 सहयोगियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।जिसकी जानकारी जीतन राम मांझी ने खुद ट्वीट कर दी थी। जिसके बाद मंगलवार को जदयू कार्यालय के गार्ड और स्टाफ corona संक्रमित पाए गए।जिसके कारण जदयू कार्यालय को बंद करना पड़ा।

वहीं मंगलवार शाम में जदयू नेता ललन सिंह के corona पॉजिटिव होने की खबर आई। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।