पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ गया महंगा, अवैध संबंध का विरोध करने पर पति और ससुराल वालो ने महिला को बुरी तरह पिटा।

बिहार के पुनपुन थाना के एक गांव में महिला को अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला के पति और अन्य ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की जिससे महिला जख्मी हो गई। जब पति और ससुराल वालो का इससे मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला को घर से निकाल दिया।

जिसके बाद पीड़ित महिला रिंकी कुमारी पुनपुन थाना पहुंची। जहां उसने अपने पति राजेश कुमार व गोतनी उर्मिला देवी सहित अन्य के विरुद्ध पुनपुन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुनपुन थाना के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद जो दोषी पाए जायेंगे उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।