समस्तीपुर में अनिता राम बनी मेयर, महेश्वर हजारी की पत्नी हारी…

समस्तीपुर नगर निगम चुनाव  में मेयर पद  के लिए मैदान में उतरी विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गई हैं। उन्हें नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन अनिता राम ने पराजित कर दिया है।

इसी तरह उपमेयर पद के लिए भाजपा नेता रामबालक पासवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को पराजित कर दिया है। अभी तक जीत-हार की प्रशासनिक घोषणा नहीं की गई है। रामबालक पासवान को 17279 वोट मिले। जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को 8668 मत मिले। तीसरे स्थान पर मनोज पासवान रहे, जिन्हें 8656 वोट मिला।