बिहार में समय पर होंगे चुनाव या टाले जाएंगे ? चुनाव आयोग ने फिर कही वही बात

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अटकलें लगायी जा रही थी कि कोरोना को लेकर चुनाव टाला भी जा सकता है। लेकिन इन अटकलों पर चुनाव आयोग ने विराम लगा दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने

बिहार में समय पर होंगे चुनाव

सुनील अरोड़ा ने सोमवार को दोहराया कि बिहार में चुनाव तय समय पर होंगे, पोलिंग पैनल कोविड -19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारियां कर रहा है। अरोड़ा ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, और चुनाव प्रक्रिया के दौरान भी इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को तय वक्त पर करवाने के लिए चुनाव आयोग, राज्य और जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

1 बूथ पर अधिकतम 1 हजार वोटर होंगे

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाए इसके लिए एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या एक हजार तय कर दी गई हैं। जबकि अभी ये आंकड़ा 1500 है। बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य के लिए 33,797 अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाने का फैसला किया है। इसकी वजह से बिहार में एक बूथ पर औसत वोटरों की संख्या 985 से घटकर 678 हो जाएगी। इसके अलावा बिहार को अलग से ईवीएम और वीवीपैट मुहैया कराए गए हैं।

आपको बता दें कि राजद, लोजपा सहित बिहार के कई अन्य राजनीतिक दल राज्य में चुनाव को टालने को लेकर चुनाव आयोग से लगातार आग्रह कर रहे थे।