पटना, दिनांक 30.12.2023, में जिलाधिकारी, डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव जलाने का कार्य किया है। यह कार्रवाई सभी चौक-चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रैन बसेरों, अस्पतालों, और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर की जा रही है।
पटना में आज 94 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है, जिसमें जिला अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई हो रही है। पटना नगर निगम द्वारा 21 जगहों पर स्थायी और अस्थायी रैन बसेरा और आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है, जिनमें लगभग 8,899 लोग आवासित हैं।
रैन बसेरों में केयर टेकर की तैनाती है और पटना नगर निगम ने महिलाओं के लिए विशेष बेड का व्यवस्था की है। यहां महिला पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है और निगम ने *चार रैन बसेरों में महिलाओं के लिए विशेष बेड का व्यवस्था की है।
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 4,345 कंबल वितरण के लिए पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है, और पंचायतों में तीव्र गति से कंबल वितरण का कार्य चल रहा है।
ज़िलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों और नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव का संचालन करने और रैन बसेरों/आश्रय घरों का संचालन करने के लिए निर्देश दिया है, ताकि ठंड के कारण किसी को भी कोई समस्या ना हो।
डीएम डॉ सिंह ने आवश्यकतानुसार अलाव स्थलों और रैन बसेरों/आश्रय घरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से इसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है।
डीएम डॉ सिंह ने आम जनता से भी बढ़ते ठंड के मद्देनजर एडवाइजरी का अनुपालन करने का आह्वान किया है।
You must be logged in to post a comment.