उपमुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय झंडा फहराया…

उपमुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय झंडा फहराया
पटना 26-1-2023: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कल गणतंत्र दिवस पर अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया एवम पुलिस टुकड़ी की सलामी ली।इस अवसर पर प्रदेश राजद के अध्यक्ष  जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम,सहित अनेकों राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, एवम बड़ी संख्या मे सामाजिक एवम राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रबोध नागरिक उपस्थित थे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के शहिदों, योद्धाओं को नमन किया और कहा कि आज हम सब को संकल्प लेना है कि देश की एकता और अखंडता को अछुन रखेंगे।देश को प्रगति की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या मे गरीबों को अपने हांथों से परोस कर भोजन कराया एवम उनके बीच कंबल का वितरण किया।