मुंबई में पत्रकार अर्णब गोस्वामी की हुई गिरफ्तारी, इधर भाजपा कार्यकर्ता नाराज, पटना कांग्रेस कार्यालय में किया हंगामा

मुंबई में पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी होने के बाद देश के कई हिस्सों में उबाल है। इस उबाल का हिस्सा भारतीय जनता पार्टी भी है। उनकी गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना के कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचकर हंगामा किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा वाले को खदेड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर निकल गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा होने लगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी से खदेड़ दिया।